MPESB Group-1 Sub Group -3 Vacancy 2025: अगर आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-1 (सब ग्रुप-3) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। यदि आप मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पाना चाहते हैं, तो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
MPESB Group-1 (Sub Group -3) Vacancy 2025 Overview
Recruitment Name | MPESB Group-1 (Sub Group -3) Vacancy 2025 |
---|---|
Department Name | Madhya Pradesh Employee Selection Board (MPESB) |
Post Name | Various Posts |
Total Vacancies | 157 |
Application Mode | Online |
Application Start Date | 25 फरवरी 2025 |
Last Date to Apply | 11 मार्च 2025 |
Application Fee | General/Other State – ₹560, SC/ST/OBC – ₹310 (Portal Charge ₹60 शामिल) |
Educational Qualification | पोस्ट के अनुसार अलग-अलग (MBA, M.Com, B.Com, CA, M.Sc, B.Tech, आदि) |
MPESB Group-1 (Sub Group -3) Vacancy 2025 – शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा जारी ग्रुप-1 (सब ग्रुप-3) भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं होनी अनिवार्य हैं:
- मैनेजर (जनरल): MBA / M.Com / M.Sc न्यूनतम 60% अंकों के साथ और 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा।
- मैनेजर (अकाउंट्स कम ऑडिटिंग): M.Com / MBA (फाइनेंस) / CA / ICWA न्यूनतम 60% अंकों के साथ।
- मैनेजर (क्वालिटी कंट्रोल): MBA (मार्केटिंग) / M.Sc (एग्रीकल्चर) न्यूनतम 60% अंकों के साथ और 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा।
- असिस्टेंट अकाउंटेंट: M.Com / CA / BBA (फाइनेंस) / MBA (फाइनेंस) / ICWA न्यूनतम 60% अंकों के साथ और 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा।
- कंप्यूटर प्रोग्रामर: BE / B.Tech और प्रोग्रामिंग अनुभव या MCA / MCM / M.Sc (कंप्यूटर साइंस / आईटी) और प्रोग्रामिंग अनुभव।
- वैज्ञानिक: मास्टर डिग्री (बायोलॉजी / एनवायर्नमेंट साइंस / केमिस्ट्री)।
- सेक्शन ऑफिसर: बैचलर डिग्री (फाइनेंस) या मास्टर डिग्री (ह्यूमन रिसोर्स) या CA।
- चार्टर्ड अकाउंटेंट / अकाउंट एक्सपर्ट: ICAI CA परीक्षा उत्तीर्ण / MBA (फाइनेंस) / मास्टर इन इकोनॉमिक्स।
- सहायक ई-गवर्नेंस अधिकारी: मास्टर डिग्री (कंप्यूटर साइंस) / MCA।
- फील्ड ऑफिसर: M.Com न्यूनतम सेकंड डिवीजन अंकों के साथ।
- भू-भौतिकीय सहायक: मास्टर डिग्री (जियोफिजिक्स)।
अन्य पदों की योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
MPESB Group 1 Sub Group III Various Post Details 2025
पोस्ट नाम | कुल पद |
---|---|
Manager (General) | 02 |
Manager (Accounts cum Auditing) | 02 |
Manager (Quality Control) | 03 |
Assistant Accountant | 31 |
Computer Programmer | 01 |
Scientist | 18 |
Section Officer | 02 |
Publicity Assistant | 02 |
Chartered Accountant/Account Expert | 01 |
Assistant E-Governance Officer | 08 |
Task Manager | 07 |
Assistant Sanitation Officer | 01 |
Assistant Manager (Accounts) | 07 |
Assistant Manager (General) | 05 |
Assistant Manager (General) Backlog | 03 |
Accountant | 08 |
Accountant Backlog | 02 |
Scientific Assistant (Backlog) | 03 |
Assistant Executive Officer | 12 |
Auditor | 02 |
Field Officer | 21 |
Geo-Physical Assistant | 05 |
Task Manager (Contractual) | 03 |
Quality Monitor/Field Supervisor (Contractual) | 06 |
MPESB Group-1 (Sub Group -3) Vacancy 2025 – आयु सीमा (Age Limit)
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा जारी Group-1 (Sub Group-3) भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी। इसका मतलब यह है कि अभ्यर्थी को 01 जनवरी 2024 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष का होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें= Bihar Police Sub Inspector Recruitment 2025: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां से करें आवेदन
जो अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग से संबंधित हैं, उनके लिए प्रदेश सरकार के द्वारा निर्धारित आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाती है। यह छूट विभिन्न वर्गों जैसे SC/ST, OBC आदि के लिए अलग-अलग हो सकती है, और इसे मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार लागू किया जाएगा।
MPESB Group-1 (Sub Group -3) Vacancy 2025 – चयन प्रक्रिया (Selection Process)
MPESB Group-1 (Sub Group-3) भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में की जाएगी:
- लिखित परीक्षा
- मेडिकल टेस्ट
- फिजिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
MPESB Group-1 (Sub Group -3) Vacancy 2025 – आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
MPESB Group-1 (Sub Group-3) भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Apply Online” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बाकी जरूरी जानकारी भरें और ओटीपी वेरिफाई करके “Submit” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद वापस होमपेज पर जाकर “Login” पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब आपके सामने एक्टिव भर्तियों की लिस्ट खुलेगी, उसमें से MPESB Group-1 Sub Group-3 भर्ती पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, इसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़े जरूरी दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भरें।
- सब कुछ सही तरीके से भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- अंत में, अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।
MPESB Group-1 (Sub Group -3) Vacancy 2025–Important Links
Apply Online | Click Here | |||
Download Notification | Click Here |

हेलो दोस्तों, मेरा नाम Mukesh है और मैं 3 साल से सरकारी योजना और जॉब्स से रिलेटेड टॉपिक पर आर्टिकल लिखता हूं। मेरा काम है लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना इस समय मैं jankarijobs.in पर अपनी सेवा दे रहा हूं।