IPPB Executive Recruitment 2025: अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार खत्म हो चुका है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने सर्कल बेस्ड एग्जीक्यूटिव (CBE) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
IPPB Executive Recruitment 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 रखी गई है। अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको इस भर्ती प्रक्रिया में सफल होना होगा। चयनित होने के बाद ही आप इन पदों पर नियुक्ति प्राप्त कर सकेंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
IPPB Executive Recruitment 2025 Overview
Recruitment Name | IPPB Executive Recruitment 2025 |
---|---|
Department Name | India Post Payment Bank (IPPB) |
Post Name | Executive (Circle Based Executive – CBE) |
Total Vacancies | 51 |
Application Mode | Online |
Application Start Date | 01 मार्च 2025 |
Last Date to Apply | 21 मार्च 2025 |
Application Fee | General/OBC/EWS – ₹750, SC/ST/PH – ₹150 |
Educational Qualification | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
IPPB Executive Recruitment 2025 – शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में एक्जीक्यूटिव (CBE) पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor Degree in Any Stream) होना अनिवार्य है।
इसके अलावा, अभ्यर्थी उसी राज्य का निवासी होना चाहिए, जहां वह आवेदन कर रहा है, क्योंकि राज्य के अधिवास (Domicile) को प्राथमिकता दी जाएगी।
IPPB Executive Recruitment 2025 – आयु सीमा (Age Limit)
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) एक्जीक्यूटिव भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 01 फरवरी 2025 को इस सीमा के अंदर होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, अभ्यर्थी IPPB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और उसी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
IPPB Executive Recruitment 2025 – आवेदन शुल्क (Application Fee)
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) एक्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क निम्नलिखित है:
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 निर्धारित किया गया है।
- एससी / एसटी / पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹150 निर्धारित किया गया है।
अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट, और ई-चालान जैसे विकल्प उपयोग कर सकेंगे।
वर्ग | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹750 |
एससी / एसटी / पीएच | ₹150 |
IPPB Executive Recruitment 2025 – चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- मेडिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
India Post Circle Based Executive CBE 2025: State Wise Vacancy Details
State Name | Total Post |
---|---|
Chhattisgarh | 03 |
Assam | 03 |
Bihar | 03 |
Gujarat | 06 |
Haryana | 01 |
Jammu & Kashmir | 02 |
Lakshadweep | 01 |
Maharashtra | 03 |
Goa | 01 |
Arunachal Pradesh | 03 |
Manipur | 02 |
Meghalaya | 04 |
Mizoram | 03 |
Nagaland | 05 |
Tripura | 03 |
Punjab | 01 |
Rajasthan | 01 |
Tamil Nadu | 02 |
Puducherry | 01 |
Uttar Pradesh | 01 |
Uttarakhand | 02 |
Total | 51 |
How to Fill India Post Executive Recruitment Online Form 2025: आवेदन प्रक्रिया
India Post Executive Recruitment Online Form 2025 के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। यदि आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- सबसे पहले भारतीय पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Apply Online” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बाकी जरूरी जानकारी भरें और ओटीपी वेरिफाई करके “Submit” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद वापस होमपेज पर जाकर “Login” पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब आपके सामने एक्टिव भर्तियों की लिस्ट खुलेगी, उसमें से Executive भर्ती पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, इसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़े जरूरी दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भरें।
- सब कुछ सही तरीके से भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- अंत में, अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।
Important Links
Apply Online | Click Here | ||||||
Download Notification | Click Here |

हेलो दोस्तों, मेरा नाम Mukesh है और मैं 3 साल से सरकारी योजना और जॉब्स से रिलेटेड टॉपिक पर आर्टिकल लिखता हूं। मेरा काम है लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना इस समय मैं jankarijobs.in पर अपनी सेवा दे रहा हूं।