CISF Constable Tradesman Vacancy 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने वर्ष 2025 के लिए कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1161 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अगर आप 10वीं पास हैं और सुरक्षा बल में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है।
इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस 17 फरवरी 2025 को जारी किया गया था, जबकि विस्तृत अधिसूचना 22 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 से शुरू होगी और 3 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को पे लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100 प्रति माह) के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस लेख में हम आपको योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे। तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
शॉर्ट नोटिस जारी | 17 फरवरी 2025 |
विस्तृत नोटिफिकेशन जारी | 22 फरवरी 2025 |
आवेदन शुरू | 5 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 3 अप्रैल 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द घोषित होगी |
CISF Constable Tradesman Vacancy 2025 Highlight
Organization | Central Industrial Security Force (CISF) |
Name Of Post | Constable Tradesman |
No Of Post | 1161 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 03 April 2025 |
Job Location | All India |
Salary | Rs.21,700- 69,100/- |
कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)
CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के तहत कुल 1161 पदों पर भर्ती होगी, जिनका विवरण इस प्रकार है:
श्रेणी | पदों की संख्या |
---|---|
पुरुष उम्मीदवार | 945 |
महिला उम्मीदवार | 103 |
भूतपूर्व सैनिक | 113 |
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को की जाएगी।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें= PSPCL Assistant Lineman Vacancy 2025: बिजली विभाग में 2500 पदों पर बंपर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में कार्य अनुभव या आईटीआई सर्टिफिकेट वांछनीय हो सकता है।
- उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य (UR) | ₹100 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹100 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | ₹100 |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | निःशुल्क |
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) | निःशुल्क |
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर
वेतनमान (Salary Details)
CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन के चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत ₹21,700 – ₹69,100 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य सरकारी भत्ते जैसे महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA) और चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
अगर आप CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
- “Constable Tradesman – 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो “New Registration” पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- अपनी फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- फॉर्म को पुनः जांच लें और सबमिट करें।
- आवेदन की एक प्रिंट कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

हेलो दोस्तों, मेरा नाम Mukesh है और मैं 3 साल से सरकारी योजना और जॉब्स से रिलेटेड टॉपिक पर आर्टिकल लिखता हूं। मेरा काम है लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना इस समय मैं jankarijobs.in पर अपनी सेवा दे रहा हूं।