Bihar Insect Collector Vacancy 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने कीट संग्रहकर्ता के खाली पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह नोटिफिकेशन 4 फरवरी 2025 को जारी किया गया, जिसके तहत राज्यभर के योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Bihar Keet Sangrahak Online Form भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 मार्च 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे हमने आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी और अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया है, जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। तो आर्टिकल के अंत तक बन रहे।
Bihar Insect Collector Vacancy 2025 Highlight
Name Of Post | Insect Collector |
No Of Post | 53 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 05 March 2025 |
Job Location | Bihar |
Salary | Rs.52,00- 20,200/- |
Category | Sarkari Naukri |
Bihar Insect Collector Vacancy 2025 Notification
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा बिहार कीट संग्राहक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 4 फरवरी 2025 को जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवार 5 फरवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।
बिहार कीट संग्राहक भर्ती 2025 के तहत कुल 53 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। Bihar Insect Collector Vacancy 2025 का आवेदन लिंक और पूरी जानकारी आर्टिकल में नीचे उपलब्ध कराई है, जिससे उम्मीदवार आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Bihar Insect Collector Vacancy 2025 Last Date
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा बिहार कीट संग्राहक भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को बताना चाहेंगे आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इस तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि आवेदन फार्म को भरना है तो उम्मीदवार आवेदन फार्म को 5 मार्च 2025 तक भर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें= SBI Manager Vacancy 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मैनेजर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 64,800
Bihar Insect Collector Recruitment 2025 Post Details
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा बिहार कीट संग्राहक भर्ती 2025 के तहत कुल 53 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग (General) के लिए 18 पद, EWS के लिए 5 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 10 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 11 पद, और पिछड़े वर्ग की महिलाओं (BC Female) के लिए 2 पद आरक्षित हैं।
Category | Number of Posts |
---|---|
General (Unreserved) | 18 |
EWS (Economically Weaker Sections) | 5 |
SC (Scheduled Caste) | 10 |
ST (Scheduled Tribe) | 1 |
EBC (Extremely Backward Class) | 11 |
BC Female (Backward Class Female) | 2 |
Total Posts | 53 |
Bihar Insect Collector Vacancy 2025 Application Fees
Category | Application Fee |
---|---|
General Category (Unreserved) | ₹600 |
Backward Class (BC), Extremely Backward Class (EBC), Economically Weaker Sections (EWS), and Candidates from Other States | ₹600 |
Permanent Scheduled Caste (SC), Scheduled Tribe (ST) | ₹150 |
All Female | ₹150 |
Bihar Insect Collector Vacancy 2025 Qualification
इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए अर्थात आवेदन करने के लिए योग्यता 12वीं पास रखी गई है।
Bihar Insect Collector Vacancy 2025 Document
- 12वीं की मार्कशीट
- दसवीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि
Bihar Insect Collector Vacancy 2025 आवेदन प्रक्रिया
Bihar Insect Collector Vacancy मैं आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं:
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले हमने जो नीचे लिंक उपलब्ध कराया है उसे पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का पेज खुलेगा यहां पर आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और एक फॉर्म खुलेगा फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भरे मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी जनरेट करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने के बाद आपको आईडी पासवर्ड प्राप्त होगा आईडी पासवर्ड से पेज को लॉगिन करना है।
- अब आपको आवेदन फॉर्म पर क्लिक करना है क्लिक करते ही आवेदन फार्म खुल जाएगा अब उसमें मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें।
- सभी सही-सही जानकारी भरने के बाद आपको दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना है फोटो भी अपलोड करें और अपना सिग्नेचर अपलोड करें।
- अब अंत में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है जिसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद एक बार आपको भरे हुए जानकारी को सही से चेक कर लेना है।
- अब अंत में फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन फार्म का प्रतिलिपि निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।
Bihar Insect Collector Vacancy 2025 Apply Online
BTSC Insect Collector Notification PDF | Click Here |
BTSC Insect Collector Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |

हेलो दोस्तों, मेरा नाम Mukesh है और मैं 3 साल से सरकारी योजना और जॉब्स से रिलेटेड टॉपिक पर आर्टिकल लिखता हूं। मेरा काम है लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना इस समय मैं jankarijobs.in पर अपनी सेवा दे रहा हूं।