Asam Rifles Vacancy 2025: ऑसम राइफल्स भारती 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है।असम राइफल्स ने ग्रुप B और ग्रुप C के 215 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2025 से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2025 रखी गई है।
असम राइफल्स में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जैसे कि आयु सीमा, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और सैलरी। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Asam Rifles Vacancy 2025: संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | असम राइफल्स भर्ती 2025 |
---|---|
भर्ती संस्था | असम राइफल्स |
पद का नाम | ग्रुप B और ग्रुप C |
कुल पद | 215 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 22 फरवरी 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 22 मार्च 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.assamrifles.gov.in |
असम राइफल्स भर्ती 2025 के लिए पदों का विवरण
असम राइफल्स भर्ती 2025 में कुल 215 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इनमें ग्रुप B और ग्रुप C के पद शामिल हैं।
- ग्रुप C: कांस्टेबल, टेक्निकल और अन्य पद
- ग्रुप B: सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल आदि
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
रिलीजियस टीचर | 3 |
रेडियो मैकेनिक | 17 |
लाइनमैन फील्ड | 8 |
इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक | 4 |
इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल | 17 |
रिकवरी व्हीकल मैकेनिक | 2 |
अपहोलेस्टर | 8 |
व्हीकल मैकेनिक फीटर | 20 |
ड्राफ्ट्समैन | 10 |
इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल | 17 |
प्लंबर | 13 |
ऑपरेशन थिएटर टेक्निशियन | 1 |
फार्मासिस्ट | 8 |
एक्स-रे असिस्टेंट | 10 |
वेटरनरी फील्ड असिस्टेंट | 7 |
सफाई कर्मचारी | 70 |
असम राइफल्स भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
- ग्रुप B पदों के लिए: 12वीं पास या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा
- ग्रुप C पदों के लिए: 10वीं पास
इसे भी पढ़ें= CISF Constable Tradesman Vacancy 2025: 1161 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। हम आपसे कहना चाहेंगे विस्तृत जानकारी के लिए एक बार अधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
असम राइफल्स भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
- SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
- OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
असम राइफल्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
ग्रुप B पदों के लिए | ₹200 |
ग्रुप C पदों के लिए | ₹100 |
SC/ST/महिला/Ex-Serviceman | निशुल्क |
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा जिसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।
असम राइफल्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
अगर आप असम राइफल्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करें:
- सबसे पहले असम राइफल्स की आधिकारिक www.assamrifles.gov.in पर जाएं।
- अब Recruitment Section पर क्लिक करें और असम राइफल्स भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन देखें।
- अब होमपेज पर “Apply Online” पर क्लिक करें।
- पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और OTP सत्यापित करें।
- फिर Login पेज पर जाकर, रजिस्टर्ड मेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
- भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करके, आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- शैक्षणिक योग्यता और अन्य दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को भी स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और Submit पर क्लिक करें।
- आवेदन का प्रिंटआउट लेकर भविष्य में उपयोग के लिए संभाल कर रखें।

हेलो दोस्तों, मेरा नाम Mukesh है और मैं 3 साल से सरकारी योजना और जॉब्स से रिलेटेड टॉपिक पर आर्टिकल लिखता हूं। मेरा काम है लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना इस समय मैं jankarijobs.in पर अपनी सेवा दे रहा हूं।