Abkari Vibhag Vacancy 2025: हेलो दोस्तों, स्वागत है आज के इस आर्टिकल में! अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और पुलिस या सुरक्षाबलों से जुड़कर सेवा करने का सपना देखते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत खास है। आबकारी विभाग भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन आ चुका है, जिसमें 248 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिन भी उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
आबकारी विभाग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह भर्ती कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ध्यान से पूरा आर्टिकल पढ़िए। इसमें हमने आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी है। तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 10 फरवरी 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 15 फरवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 1 मार्च 2025 |
लिखित परीक्षा तिथि | 5 जुलाई 2025 |
Abkari Vibhag Vacancy 2025 संक्षिप्त विवरण
भर्ती बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल |
---|---|
पद का नाम | आबकारी सिपाही |
कुल पदों की संख्या | 248 पद |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
आयु सीमा | 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता |
आवेदन की अंतिम तिथि | 1 मार्च 2025 |
आबकारी विभाग भर्ती के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश आबकारी विभाग में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार का नाम मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें= MP Constable Vacancy 2025: एमपी कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन री, जल्द करें आवेदन
शारीरिक योग्यता
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए जरूरी मापदंड इस प्रकार हैं:
पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई | 167.5 सेमी |
महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई | 152.4 सेमी |
पुरुष अभ्यर्थियों का सीना | 81 सेमी (फूलने के बाद 86 सेमी) |
आवेदन शुल्क
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो कि निम्नलिखित है:
- सामान्य वर्ग – ₹500/-
- ओबीसी / एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस – ₹250/-
आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड से जमा करना होगा, जिसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा
- दस्तावेज़ सत्यापन – अंतिम चरण में चयनित अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और फिर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
- लिखित परीक्षा – सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और हिंदी भाषा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
- शारीरिक परीक्षा – लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:
- 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
आबकारी विभाग भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप मध्य प्रदेश आबकारी विभाग भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mp.gov.in पर जाएं।
- “आबकारी विभाग भर्ती 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र को सही जानकारी के साथ भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

हेलो दोस्तों, मेरा नाम Mukesh है और मैं 3 साल से सरकारी योजना और जॉब्स से रिलेटेड टॉपिक पर आर्टिकल लिखता हूं। मेरा काम है लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना इस समय मैं jankarijobs.in पर अपनी सेवा दे रहा हूं।